10 बीघा जमीन को लेकर देवर ने पति पर चलाई गोली, महिला के पैर में लगी
Jan 01 2026
ग्वालियर। नौगांव में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। महिला अपने पति और देवर के बीच बीच-बचाव करने पहुंची थी, तभी उसे गोली लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कंपू थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी कृष्णा गुर्जर के अनुसार, उनके पति जोगेंद्र गुर्जर और छोटे भाई धर्मवीर के बीच 10 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
गत देर शाम करीब 6 बजे धर्मवीर अपने एक साथी के साथ जोगेन्द्र के पास आया और झगड़ा करने लगा। जब कृष्णा बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो धर्मवीर ने जोगेन्द्र पर गोली चला दी। यह गोली कृष्णा के पैर में जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, पुलिस को घटना पर संदेह है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह गोली चलने की बात बताई गई है, वहां किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
घायल महिला कृष्णा गुर्जर ने बताया कि जमीन को लेकर उसके पति जोगेन्द्र और देवर धर्मेंद्र में विवाद हो रहा था, पति और देवर में हो रहे विवाद में जब वह बीच बचाव करने गई तो, उसके देवर धर्मेंद्र ने उसे अवैध हथियार से गोली मार दी।
देवर धर्मेंद्र के साथ उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था। वारदात के बाद देवर धर्मेंद्र उसका साथी मौके से फरार हो गया था, विवाद जमीन को लेकर हुआ था। घायल महिला कृष्ण ने बताया कि इससे पहले भी देवर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
इस पर सीएसपी रॉबिन जैन का कहना है कि जमीन की विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया था, झगड़े के बीच बचाव करने जब महिला पहुंची तो एक भाई ने हथियार से गोली चला दी थी, गोली महिला के पैर में लगी थी। घायल महिला को परिजनों ने इलाज की अस्पताल में भर्ती कराया था, घटना की सूचना पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था। फिलहाल महिला की शिकायत पर दोनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









