मां लक्ष्मी की निकली 5100 फीट लंबी चुनरी शोभायात्रा, भक्तों ने बरसाए फूल

Jan 01 2026

ग्वालियर। अग्रवाल समाज द्वारा नए साल पर गुरुवार को 5100 फीट लंबी चुनरी शोभायात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा महाराज बाड़ा पार्क से प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा निकालने से पूर्व पार्क में स्थित माता लक्ष्मी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां लक्ष्मी जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ शहर में निकली। शोभायात्रा में शामिल मां लक्ष्मी के भक्त चुनरी को अपने हाथ में थामे चले। भक्त माता के जयकारे लगा रहे थे और शहर की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं।
महाराज बाड़े से शुरू होकर चुनरी शोभायात्रा सराफा बाजार, श्रीराम मंदिर, जयेंद्रगंज, ऊंट पुल होती हुई दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क पहुंची। चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
चुनरी यात्रा में राजेश ऐरन, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, दिलीप अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरिओम सिंघल, शौर्य अग्रवाल, आकाश ऐरन, चिराग गोयल, चेतन अग्रवाल, नीलम शाह, विनीता तायल, बबीता अग्रवाल, ममता ऐरन, पूनम अग्रवाल, प्रीति बिंदल, मीरा अग्रवाल रचना लोहिया, साधना गोयल, पूर्णिमा अग्रवाल, हर्षनी जैन आदि उपस्थित थीं।