नए साल पर .मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी
Jan 01 2026
ग्वालियर। नए साल पर सूर्योदय होते ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्त दर्शन करते हुए वर्ष भर विपदाएं दूर रहने की कामना कर रहे थे। वहीं मंदिरों के बाहर भक्तों ने जरूरतमंदों को चाय, गर्म वस्त्र और गजक भी वितरित की। साल का पहला दिन गुरुवार को था और पहले दिन किला, पार्क, चिडिय़ाघर और मॉल में भारी भीड़ रही। गुरुवार का दिन होने के बाद भी पहली बार अचलेश्वर मंदिर पर भक्तों की इतनी भीड़ थी कि लोगों को अभिषेक करने के लिए इंतजार करना पड़ा। अचलेश्वर मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।
सामान्य दिनों में सोमवार को भी इतनी लंबी कतारें दिखाई नहीं देतीं जितनी गुरुवार सुबह से दिखाई दी। मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने नए साल की शुरुआत नए संकल्प लेकर की। अचलेश्वर महादेव पर सुबह 5 बजे से भक्तों का रुद्राभिषेक करते हुए खुशहाली की कामनाम की भीड़ लगी हुई है और भक्त अचलनाथ कर रहे है।
सांई बाबा मंदिर में भक्तों की दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। सुबह 5 बजे कांकड आरती के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों ने बाबा का अभिषेक कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए मनोकामनाएं मांगते हुए दीप जलाकर आरती उतारी।
साल का पहला दिन गुरुवार होने के बाद भी शहर के हनुमान जी और शनिदेव के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। पड़ाव पुल स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, गरगज हनुमान मंदिर, वैष्णोदेवी मंदिर, बालाजी धाम में सुबह 6 बजे महाआरती हुई। शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भक्त पहुंचकर दान पुण्य करते हुए मनोकामनाएं मांगी। शहर में स्थित शिंदे की छावनी गणेश मंदिर, खासगी बाजार मोटे गणेशजी मंदिर व कम्पू स्थित गणेश मंदिर में भी भक्तों की अपार भीड़ लगी हुई है।
नए साल के पहले दिन अनाथ आश्रमों में पहुंचकर समाजसेवी और शहरवासियों ने दान पुण्य किया और बच्चों के साथ नए साल का सेलिब्रेशन मनाया। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आ रहे थे। गुरुवार सुबह माधव अंधाश्रम, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम सहित सभी आश्रमों में पहुंचकर शहरवासियों ने नया साल मनाते हुए बच्चों को उपहार व वस्त्र बांटे। इस दौरान सामाजिक संस्था मानवता ग्रुप ने निर्धन और असहाय बच्चों के साथ मोतीझील पर नया साल मनाते हुए उपहार दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









