कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, कई शिक्षण संस्थान खुले, कांपते हुए पढऩे पहुंचे बच्चे
Dec 30 2025
भितरवार। शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा आदेश जारी कर घोषित किए गए अवकाश के बाद भी नगर के कई शिक्षण संस्थान खुले रहे। जिनमें कड़ाके की सर्दी में बच्चे कांपते हुए पडऩे पहुंचे। शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने कलेक्टर के एक दिन अवकाश का आदेश नहीं माना। ऐसी लापराही पर स्थानीय शिक्षा विभाग भी मूकदर्शक बना रहा।
उल्लेखनीय बीते रोज से कड़ाके सर्दी शुरू हो गई। इस सीजन में पहली बार घने कोहरे के साथ चली शीत लहर चली। हाड़ कपकपाने बाली सर्दी से बच्चों का बचाव करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को एक आदेश जारी कर मंगलवार का स्कूल, आंगनवाड़ी और कोचिंग सेंटरों में बच्चों का अवकाश घोषित किया था।
कलेक्टर आदेश की अवहेलना करते हुए नगर में सुबह कई कोचिंग सेंटर खोले गए। संचालकों की मनमानी से खुले कोचिंग सेंटरों पर बच्चे सर्दी से कांपने हुए पहुंचे। कोहरे के बीच बच्चे नगर के मुख्य बाजार में पडऩे के लिए जाते हुए दिखाई दिए।
वहीं दूसरी ओर सर्दी से बचने के लिए बड़े लोग घरों से नहीं निकले। शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ में बच्चों के माता पिता की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिन्होंने अवकाश होने के बाद भी अपने बच्चों को पढऩे के लिए सर्दी में भेज दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









