सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर विवाद, महिला सहित चार घायल
Dec 30 2025
ग्वालियर। हजीरा सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी मंगलवार से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
हजीरा सब्जी मंडी में दुकान लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों में पहले विवाद हुआ था। विवाद बढऩे पर आमिर खान नामक युवक ने एक दर्जन से अधिक लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने एक दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। अचानक हुई इस हिंसा से मंडी में मौजूद दुकानदार और ग्राहक दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।
मारपीट की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद पीडि़त पक्ष ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









