व्यापार मेला में सांस्कृतिक आयोजन 16 जनवरी से 28 जनवरी तक

Dec 30 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक ायैक्रमों का आयोजन 16 से 28 जनवरी तक मेला प्राधिकरण के मंच पर किये जायेंगे।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष भी विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जाना तय किए गए हैं। 
 प्रत्येक दिन होने वाले आयोजन में जो भी बच्चे भाग ले रहे हैं सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संजय क_ल ने बताया इन आयोजन में विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा और भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र और मैडल भी दिये जायेंगे। 
डॉ शिखा क_ल ने बताया की 16 जनवरी को 3 आयु वर्ग में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी  को  एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। 19 जनवरी  को रंगोली सजाओ प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ व चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 20 जनवरी को दो आयु वर्ग में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी को दो आयु वर्ग में बैंड, दिव्य घोष एवं स्टेज बैंड प्रतियोगिता का आयोजन रहेगा। 22 जनवरी को एकल नृत्य एवम् युगल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 जनवरी को क्लासिककल सेमी, क्लासिकल एकल नृत्य व युगल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 24 जनवरी को एकल गायन एवम् समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के लिए आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें विशाल जैन दिनेश, रामकुमार गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मनोज कुचिया, अशोक जैन आदि है।