भजन किटी का आयोजन किया गया

Dec 30 2025

ग्वालियर। नया बाजार चौराहा के पास रेडियंट स्कूल पर भजन किटी का आयोजन किया गया। जिसकी होस्ट श्रीमति सीमा खंडेलवाल रही। कार्यक्रम की ऑनर श्रीमती पूजा अग्रवाल थी। जिसमें सभी सखियों द्वारा माता के भजन, कृष्ण के भजन, हनुमान जी के भजन भोले बाबा के भजन की खिचड़ी भजन सिगड़ी भजन आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सभी महिलाओं ने हाऊजी गेम खेलें।
श्रीमती पूजा अग्रवाल द्वारा बताया कि इस किटी में सभी भगवानों के भजन होते हैं साथ में माता की प्रसादी एवं दस महिलाओं को लिफाफे व दस महिलाओं को गिफ्ट के रूप में दिए गए है। सभी उपस्थित महिलाओं ने भजनों के साथ आरती के बाद किटी समाप्त हुई।
किटी में  नीलम गर्ग, लीला गर्ग, कुमुद, गायत्री बंसल, अनीता गोयल, वंदना, निधि जायसवाल, गीता सूर्यवंशी, मंजू अग्रवाल, नीता सोन, अनीता सिंघल, लीला गर्ग, अनीता गुप्ता, सुनीता गर्ग, राधा सिंघल, सुधा गर्ग, सुमन अग्रवाल और शेफाली अग्रवाल उपस्थित रही।