डॉ. बीआर श्रीवास्तव प्राइड ऑफ मप्र अवार्ड से सम्मानित
Dec 30 2025
ग्वालियर। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित दैनिक भास्कर प्राइड ऑफ मप्र अवार्ड 2025 (सीजन 5) समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. बीआर श्रीवास्तव को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड से सम्मानित किया।
डॉ. श्रीवास्तव ने कैंसर उपचार, शोध एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देते हुए हजारों मरीजों को नई उम्मीद दी है। यह सम्मान उनके समर्पित सेवाभाव और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी मेडिकल टीम, सहयोगियों एवं मरीजों के विश्वास को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। यह सम्मान मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









