राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट ग्वालियर पर योग का प्रशिक्षण आयोजन
Dec 30 2025
ग्वालियर। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा योग प्रशिक्षक प्रस्तावना गुप्ता के योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति विमानपत्तन निदेशक की उपस्थिति के साथ विमानतल पर कार्यरत विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद शर्मा तथा विमानपत्तन निदेशक लोकेश यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। इस योग सत्र में सीआईएसएफ के जवानों के साथ कुल लगभग 150 लोगो ने योग का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षक श्रीमती प्रस्तावना गुप्ता ने सभी को योग अभ्यास के साथ साथ उसके लाभ और आम जीवन में दैनिक उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया कर स्वस्थ रहने के लिए आहार और त्रिदोष को संतुलित करने के लिए आसन और प्राणायाम के बारे में भी जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर अनु तोमर ने सभी को योग अभ्यास करके बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









