वार्षिकोत्सव में शामिल नहीं हुए पार्षद और पार्षद पति , अध्यक्ष ने भी बनाई दूरी
Dec 29 2025
भितरवार। स्थानीय प्रशासन द्वारा पूछ परख न किए जाने से नाराज पार्षद और पार्षद पति सांदीपनि विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल नहीं हुए। विधायक मोहन सिंह राठौर के मुख्यआथित्य में हुए इस कार्यक्रम से नगर परिषद अध्यक्ष ने भी दूरी बनाए रखी। कार्यक्रम में इन जनप्रतिनिधियों के शामिल न होने से नगर में एक बार फिर राजनैतिक गर्माहट आ गई है। राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि पार्षद से बात करो उनके पतियों से बात मत करो विधायक द्वारा कही गई इस बात के बाद निकाय के जनप्रतिनिधियों में एक बार फिर विधायक के खिलाफ नाराजगी बड़ी है। उल्लेखनी है। कि पिछले दिनों भाजपा पार्षद पति कैलाश खटीक ने स्थानीय प्रशासन द्वारा पूछ परख न किए जाने पर विधायक मोहन सिंह राठौर,सांसद भारत सिंह कुशवाह और पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत के खिलाफ मोर्चा खोला था। कांग्रेस से भाजपा में लौटे पार्षद पति श्री खटीक के फिर से बगावती तेवर देख नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने मध्यस्थता कर अपने निवास पर पार्षद पति को विधायक मोहन सिंह राठौर से मिलवाया था। इसके बाद पार्षद पति श्री खटीक की नाराजगी दूर हो गई थी। इसी बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एक बैठक के बाद विधायक मोहन सिंह राठौर ने पार्षद पति श्री खटीक द्वारा लगाए गए आरोपों के सवाल पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पार्षद पति से पूछो फिर तत्काल बात पलटते हुए बोले पार्षद से करो उनके पतियों से बात मत करो। विधायक श्री राठौर का ऐसा बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने पार्षद पतियों पर कई तंज कसे। ऐसी स्थिति में फिर से बनी बनाई बात बिगड़ गई। जिसका उदाहरण शुक्रवार को सांदीपनि शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में देखने को मिला। विधायक मोहन सिंह राठौर मुख्य आतिथ्य में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पार्षद और पार्षद पति शामिल नहीं हुए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम से दूरी बना ली। बताते हैं। कि उक्त विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में निकाय के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। लेकिन वे कार्यक्रम शामिल होने नहीं पहुंचे। नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद और पार्षद पति के इस कार्यक्रम न पहुंचने पर नगर में फिर सत्ताधारी दल को लेकर तरह - तरह की चर्चाएं की जा रहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









