बाबा साहेब के अपमान पर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग
Dec 29 2025
ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने बाबा साहेब का अपमान करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने और तत्काल जेल भेजने की मांग की है।
इसके साथ ही, पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत के बजाय उनकी आबादी के अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग भी दोहराई है।
आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव मंडल ने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुई पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक में इन मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई थी।
दामोदर यादव ने मनु स्मृति की प्रतियां जलाने के सवाल पर कहा कि क्या मनु स्मृति कोई ग्रंथ है या इसे भगवान के बराबर माना जाता है। उन्होंने कहा कि मनु स्मृति को रोज जलाना चाहिए और इसके लिए माफी भी नहीं मांगी जाएगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं कि बाबा साहेब का अपमान करने या उनके पुतले जलाने का दुस्साहस किया जाए।
पार्टी ने बाबा साहेब का अपमान करने वालों पर 72 घंटे के भीतर एनएसए के तहत कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। दामोदर यादव ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को बद दिमाग लडक़ा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धीरेंद्र शास्त्री को अपना दामाद मानती है और उन्हें चार्टर प्लेन उपलब्ध कराती है, जिसमें जनता के टैक्स की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग होता है।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि वह धीरेंद्र शास्त्री से पैसे क्यों नहीं ले रही है और इस बात को स्पष्ट करे। यादव ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो उनकी पार्टी सरकारों को घेरने का काम भी करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









