पलायछा पंचायत में सरपंच पद के लिए 79.52 प्रतिशत हुआ मतदान, 2 जनवरी को होगी मतगणना
Dec 29 2025
भितरवार। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पलायछा में सरपंच पद उप चुनाव में मतदाताओं ने मतदान किया।
सोमवार सुबह कड़ाके की सर्दी में काफी संख्या में महिला पुरुष मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस मतदान में 79.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में दो उम्मीदारों के बीच मुकाबला हुआ है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है। जिसका फैसला 2 जनवरी को जनपद कार्यालय पर मतगणना के दौरान किया जाएगा।
राज्य एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किए गए पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत पलायछा में सोमवार को सरपंच का उप चुनाव हुआ। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 202, 203 और 204 पर कड़ाके की सर्दी के बीच शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया में महिला पुरुष मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे।
मतदान केंद्र क्रमांक 202 पर 226 पुरुष एवं 180 महिलाओं सहित कुल 406 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनका प्रतिशत 82.02 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 203 पर 196 पुरुष और 175 महिलाओं सहित 371 मतदाताओं ने मतदान किया जिनका प्रतिशत 85.48 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 204 पर 315 पुरुष मतदाताओं एवं 287 महिलाओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 602 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनका मतदान प्रतिशत 74.78 प्रतिशत रहा। इस प्रकार ग्राम पंचायत में 737 पुरुष एवं 642 महिलाओं ने मतदान किया। इस प्रकार ग्राम पंचायत में कुल दर्ज 1734 मतदाताओं में से 1379 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनका कुल प्रतिशत 79.52 प्रतिशत रहा।
वहीं सरपंच पद के लिए हुए उप निर्वाचन को लेकर जहां दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। और उनमें सीधा मुकाबला देखा जा रहा था। ऐसे में ग्राम पंचायत में स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो सके जिसको लेकर मतदान शुरू होने से पहले ही भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी जितेंद्र नगाइच के अलावा पंचायत उपचुनाव रिटर्निंग ऑफिसर व तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, जनपद सीईओ एलएन पिप्पल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व नायव तहसीलदार हरनाम सिंह, नायब तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह, पंचायत निरीक्षक अनिल सिंह भदोरिया, बेलगढा थाना प्रभारी महेंद्र प्रजापति सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो जिसको लेकर प्रशासन की टीम राउंडअप करके अलर्ट दिखाई दी। जिसके चलते सोमवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला यह मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव का परिणाम 2 जनवरी को जनपद कार्यालय भितरवार पर मतगणना की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









