सेवा भावी कार्य के लिए हुई चाय पर चर्चा
Dec 29 2025
ग्वालियर। हर रविवार होने वाली अद्वितीय और अनोखी चाय पर चर्चा इस रविवार को वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड हजीरा पर इस बार चाय की चर्चा में वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर के छात्र-छात्राओं और हेल्प गुरु की हेल्प टीम के द्वारा तीन और चार जनवरी 2026 को होने जा रही अद्वितीय और अनोखी सेवा भावी पहल की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
चाय पर चर्चा में हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी (11वीं बार) ग्वालियर में जबरदस्त पड़ रही सर्दी में खुले आसमान के नीचे या झुगी-झोपडिय़ा में रहने के लिए मजबूर असहाय, मजदूर, गरीब, दिव्यांग भाई बहनों को गर्म कपड़े तीन और चार जनवरी 2026 को वितरित किए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा बड़ी संख्या में कपड़े इक_े किए गए हैं साथ ही मफलर, टॉपे, इनर, लोई, शॉल आदि खरीदने के लिए पैसे भी इक_े किए गए हैं।
चाय की चर्चा में कपड़े वितरित करने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की तथा आम जनमानस से इस अद्वितीय और अनोखी पहल में तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









