कैट महिला विंग का सम्मेलन 6 और 20 जनवरी को

Dec 29 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग नये वर्ष में महिला उद्यमियों के लिये सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलन नई राहें नये अवसर पर आधारित होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मािहला उद्यमियों के लिये विभिन्न योजना संचालित की जा रही है। उन योजनाओं का विवरण देने के लिये कार्यक्रम 6 और 20 जनवरी मंगलवार को अपरान्ह 4 बजे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अनीशा श्रीवास्तव एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआईडीसी ग्वालियर रहेंगी।
कैट की रीना गांधी, विवेक जैन, रश्मि अग्रवाल ने एमपीआईडीसी कार्यालय पहुंच कर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनीशा श्रीवास्तव से भेंट की और उन्होंने कहा कि एमएसएमई एवं ब्रहद उदयोग के क्षेत्र में महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा इसके लिये एमपीआईडीसी सदैव तत्पर है।
कैट महिला विंग की डॉ. गरिमा वैश्य, सीए सुभांगी चतुर्वेदी, मीनाक्षी गोयल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे सेमीनार में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले ताकि उन्हें जानकारी का लाभ प्राप्त हो सके।