एएसपी अनु बेनीवाल ने थानों में पहुंचकर अलाव जलवाकर ठंड में जवानों को दी राहत

Dec 29 2025

ग्वालियर। ग्वालियर में कड़ाके की ठंड के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए एक नई पहल की गई है। पुलिसकर्मियों को सर्दी से बचाने और उन्हें मुस्तैद रखने के उद्देश्य से आईजी अरविंद सक्सैना और एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर यह शुरुआत की गई है।
इसी क्रम में गत रात एएसपी अनु बेनीवाल ने अपने सर्किल के पड़ाव, इंदरगंज और कंपू थानों का दौरा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए अलाव जलवाए ताकि वे ठंड से बच सकें। इस दौरान एएसपी ने जवानों को मूंगफली और गजक भी बांटी।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में कई दिशा-निर्देश दिए, जिसमें फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया।
इस पहल में इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ती तोमर, पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव और कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने भी अपने-अपने थानों में पुलिसकर्मियों को गजक खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। एएसपी अनु बेनीवाल ने रात में कंपू थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर उनसे बातचीत की और उन्हें महत्वपूर्ण बातें समझाईं।