हिंदू अगर एकजुट नहीं हुआ तो तीज-त्योहार भी नहीं मना पाएगा: अग्रवाल
Dec 29 2025
ग्वालियर। हिंदू आज जहां भी अल्पसंख्यक और एकजुट नहीं है, वहां उसकी स्थिति दयनीय है। बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाया और लूटा जा रहा है, उनकी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। यही स्थिति पाकिस्तान में है। अगर हिंदू भारत में अब भी संगठित और एकजुट नहीं हुआ तो वह 30-40 वर्ष बाद अपने तीज-त्योहार भी नहीं मना पाएगा।
यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने विनय नगर सेक्टर-3 स्थित पानी की टंकी विनयेश्वर पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता की आसंदी से कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या से पधारे संत सुधीर शरण महाराज, विशेष अतिथि रेखा भदौरिया रहीं। कार्यक्रम संयोजक द्वारिका प्रसाद पलिया भी मंचासीन रहे।
विनय नगर के अलावा हिंदू सम्मेलन शहर और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न बस्तियों में आयोजित किए गए। विनय नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अग्रवाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रमेश चन्द्र लाहौटी भी हिंदुओं की स्थिति को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि 2018-19 में मुलाकात के दौरान श्री लाहौटी ने बताया था, एक टीवी चैनल के एंकर से बातचीत करते हुए एक मौलवी कह रहा था मुसलमानों को कुछ करने की जरूरत नहीं है। आज से 30-40 बाद जब हमारी संख्या बढ़ जाएगी तो हिंदुओं के मकान-दुकानें जितनी हैं, सब हमारी हो जाएंगी। उस मौलवी की सोच से श्री लाहौटी जी बेहद चिंतित दिखे।
श्री अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह के उस बयान को शर्मनाक बताया कि जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को भारत में हुई घटनाओं की प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में पहले 28 प्रतिशत हिंदू थे, अब उनकी संख्या घटकर 8 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह पाकिस्तान में हिंदू करीब डेढ़ प्रतिशत बचे हैं।
शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करें-सुधीर शरण
अयोध्या से आए संत सुधीर शरण ने कहा कि हमारे देवी-देवता भी शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करते थे। इसलिए हमें भी शिक्षा के साथ ही शस्त्र विद्या में पारंगत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी के सुखी और कल्याण की कामना करता है, लेकिन सनातनियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने हिंदुओं को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब-जब हिंदू बटा है तब-तब उसको काटा गया है।
सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बौद्ध बस्ती का हिंदू सम्मेलन कृष्णा नगर स्थित हरे कृष्णा पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श गौशाला लालटिपारा के स्वामी ऋषभदेवानंद महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के सह कार्यवाह मुनेन्द्र कुशवाह थे। इस अवसर पर अर्चना सिकरवार, अजाक्स के मुकेश मौर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप भदौरिया भी मंचासीन रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









