एक साल भी नहीं भई सडक़ है थेगरा लग गए शिकायत करी तो पुलिस भिजवा दई
Dec 28 2025
भितरवार। एक साल भी पूरी नहीं भई रोड़ पे थेगरा लग गए रोड़ बन रई हथी तबहीं हमन्ने ठेकेदार से कई थी रोड़ घटिया बन रही है। ठेकेदार ने हमाई नहीं सुनी अब थेगरा धर (पेंच रिपेयरिंग) रहे हैं। हमन्ने घटिया रोड़ की शिकायत की तो ठेकेदार ने पुलिस भिजवा दई। ऐसी बातें बागवई पंचायत के खरगोली आदिवासी पुरा की सोमंती बाई आदिवासी और प्रताप मंडेलिया ने की हैं। उन्होंने इस बस्ती में 8 माह पहले बनी सडक़ के जर्जर होने पर शासन के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बागवई के अंतर्गत आने बाली खरगोली आदिवासी दफाई के रहवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री न्याय अभियान के तहत मप्र ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा सडक़ बनाई गई थी। डबरा भितरवार मुख्य मार्ग से खरगोली पुरा तक एक करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से डेढ़ किमी से अधिक लंबी दूरी तक सडक़ बनाई गई थी। 8 माह पूर्व इस सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद भारत सिंह कुशवाह और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने किया था।
आदिवासी समुदाय के लोगों के आवागमन सुगम बनाने लिए बनाई गई यह सडक़ 8 माह में ही जर्जर हो गई है। सडक़ पर जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं। दरारों के रूप सडक़ पर दिखाई दे रहीं भ्रष्टाचार की परतों को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों में शासन प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी बनी हुई है।
रविवार को खरगोली आदिवासी दफाई पर मौजूद भाजपा नेता लालकिशन गुर्जर ने बताया कि यह सडक़ बहुत ही घटिया बनी है। जिससे यह जल्दी उखडऩे लगी है। ठेकेदार ने अधिकारियों से मिलकर सडक़ पास करा ली है। उन्होंने बताया कि सडक़ से किसानों के खेतों में रैंप नहीं बनाए गए हैं। जिससे फसल कटाई में किसानों की हार्वेस्टर मशीन नहीं पहुंच पाती।
वहीं इस बस्ती में महिलाओं के साथ बैठी सोमंती बाई आदिवासी ने नाराजगी भरे स्वर में अपनी भाषा में बताया कि ठेकेदार ने रोड़ बहुत घटिया बनाई है। अब वो जगह जगह रोड़ पे थेगरा लगवा रहा है रोड़ बन रही थी तब बाने हमाई नहीं सुनी। वहीं इस दौरान प्रताप मंडेलिया ने कहा कि ठेकेदार ने पानी की निकासी के लिए कुलावा नहीं डाला दबंगों के लिए कुलाबे डाल दिए। हमारा पानी निकास नहीं हो पा रहा हमने घटिया सडक़ बनने से रोकी तो ठेकेदार ने पुलिस की धमकी दी। और उसने धमकाने के लिए एसडीओपी से पुलिस भिजवा दी। इसी प्रकार जर्जर हुई सडक़ को लेकर अन्य लोगों ने भी ठेकेदार पर सडक़ निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। और शासन प्रशासन खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









