कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर 201 वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया
Dec 28 2025
ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को तोरण वाटिका में महापौर श्रीमती डॉ. शोभा सिकरवार के मुख्य अतिथ्य में ओर विधायक डॉ सतीश सिकरवार की अध्यक्षता में 201 वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान पुष्पहार पहनाकर, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती डॉ शोभा सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सर्वहारा वर्ग का सम्मान करती है और सभी को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, मंहगाई, बेरोजगारी समेत अनेक समस्याएं हैं। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। शहर में सडक़ों ओर सीवर की समस्या है। सरकार में बैठे नुमाइंदे शहर की समस्याओं का हल नहीं होने दे रहे हैं। अधिकारी भाजपा के दवाब में काम कर रहे हैं। हम सबको मिलकर जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु सडक़ों पर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सम्मानित हुए सभी वरिष्ठ जनों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा कि यह उन देव दुर्लभ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान है जो दिन-रात पार्टी की मजबूती लिए कार्य करते हैं। आज उनका सम्मान करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम भरोसा दिलाते हैं कि जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपना खून-पसीना बहाएंगे और संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन नागौरी, डॉ. देवेंद्र शर्मा राजेंद्र सिंह नाती, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया ओर कहा कि समय की जरूरत हर कांग्रेस कार्यकर्ता को जन समस्याओं के निराकरण के लिये आम जनता के साथ सडक़ों पर उतरना होगा। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव ने ओर आभार ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे ने व्यक्त किया।
कार्यकम में बालेंदु शुक्ल, चंद्रमोहन नागौरी, डॉ. देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह नाती, रश्मि परिहार, महाराज सिंह पटेल, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, आदित्य सेंगर, पार्षद अंकित कठठ्ल, संजीव दीक्षित, प्रमोद खरे, सुरेन्द्र साहू,राम पाण्डे, प्रदेश प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, दिलीप पंजवानी, पं.हरिओम शर्मा, संदीप यादव, अनूप शिवहरे, विनोद जैन, सतेन्द्र नागर, कल्लू तोमर, रामअवतार जाटव, सुधीर मण्डेलिया, धीरेन्द्र यादव, जीतू कुशवाह, सुरेश प्रजापति, गोविन्द थौराठ आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









