एनएसएस के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश

Dec 28 2025

ग्वालियर। एड्स जैसी गंभीर बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक रहने की आवश्यकता है। इसी संदेश के साथ माधव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत रेड रिबन क्लब द्वारा पोस्टर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमपी सेक्स एवं नाको के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित रेड रिबन क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें यूनिसेफ द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
 कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशान्त साहू, डॉ. दीप्ति नारंग, नंदिनी वर्मा सहित एनएसएस के स्वयंसेवक नकुल शर्मा, आशुतोष पालीवाल, अक्षय सोनी, दीक्षा पाल, नवनीत कौर, भूमिका अहिरवार, वंदना सिंह, रितेश सेन, अंजली कुशवाह, दिया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।