सुरक्षा जांचने मेला पहुंचा अधिकारियों का दल निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिली

Dec 28 2025

ग्वालियर। व्यापार मेले के उद्घाटन के बाद 28 दिसम्बर को पहला रविवार था। छुट्टी का असर सुबह से ही मेले में देखाई दे रहा था। छुट्टी का आनंद उठाने के लिए सैलानी सुबह से ही परिवारों, बच्चों और युवाओं की भीड़ से मेला पहुंचे। इस वजह से मेला क्षेत्र पूरी तरह गुलजार नजर आया। पहले रविवार को उमड़ी भीड़ से मेले की रौनक कई गुना बढ़ गई।
सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आया। एक दिन पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला परिसर का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। 
अधिकारियों ने खासतौर पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग,, साफ-सफाई और झूला संचालन की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने झूलों की तकनीकी जांच भी कराई और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने झूला संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना सुरक्षा जांच के किसी भी झूले का संचालन न किया जाए। झूलों पर बैठने वाले सैलानियों की संख्या निर्धारित सीमा में रखने, सुरक्षा बेल्ट और अन्य उपकरणों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाई गई।
रविवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मेले में भीड़ बढ़ती चली गई। बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं युवाओं ने खेल-तमाशों और फूड जोन का जमकर आनंद लिया। खान-पान की दुकानों पर खासा जमावड़ा देखने को मिला, जहां चाट, गोलगप्पे, सॉफ्टी और पारंपरिक व्यंजनों की खूब बिक्री हो रही है।
सैलानियों की भारी आमद से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। व्यापारियों का कहना है कि पहले संडे को मिली अच्छी भीड़ से आने वाले दिनों के कारोबार को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। मेला परिसर में सुबह से खरीदारी और मनोरंजन का सिलसिला चल रहा है। रहा। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मेला परिसर देर रात तक जगमगाता रहा।