श्रम विभाग व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न करें:डॉ. प्रवीण अग्रवाल
Dec 28 2025
ग्वालियर। श्रम विभाग के नए लेबर कोड और विभागीय कार्यवाहियों से व्यापारियों व उद्योगपतियों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए चैबर भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट नीतू गुप्ता विशेषज्ञ के रूप में तथा श्रम विभाग के कानूनी सलाहकार ब्रह्मा अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है, साथ ही व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम की रोकथाम और श्रम कानूनों के पालन की निगरानी महत्वपूर्ण है, लेकिन कई बार विभागीय अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर हिडन एजेंडा के तहत कार्य करते दिखाई देते हैं, जो चिंताजनक है।
चैंबर अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने कहा ऐसी स्थिति आगे भी बनी रही तो चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने बताया कि नए लेबर कोड को समझने के बाद श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
श्रम विभाग के कानूनी सलाहकार ब्रह्मा अग्रवाल ने बताया, मध्यप्रदेश में नियम अभी लागू नहीं हुए हैं। नए प्रावधानों के अनुसार निरीक्षक अब सलाहकार की भूमिका में रहेंगे और बिना उचित प्रक्रिया के कार्रवाई नहीं कर सकेंगे। सीए नीतू गुप्ता ने पीएफ और ईएसआई में लागू एमनेस्टी स्कीम तथा नए लेबर कोड के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक का संचालनदीपक अग्रवाल ने किया तथा आभार संदीप नारायण अग्रवाल ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









