नए साल पर पुलिस की 35 सदस्यीय टीम ब्रेथ एनालाइजऱ से करेगी जांच
Dec 28 2025
ग्वालियर। नए साल पर ड्रिंक करके गाडी ड्राईव करने वालों की शामत है। क्योकि पुलिस ऐसे लोगो के लिए सख्त रवैया अपनाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने 35 सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया है, जो जगह-जगह ब्रेथ एनालाइजर से तैनात रहेगे। जो वाहन चालक के मुंह मे ब्रेथ एनालाइजर लगाकर शराबी ड्राईवर को पकड़ेगी। इसीलिए टीम को पुलिस कंट्रोल रूम में ब्रेथ एनालाइजर के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एवं एएसपीअनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में नववर्ष के अवसर पर ड्रंक एंड ड्राइव की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। उक्त टीम आज से ही शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाथ एनालाइजर सघन चेकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्नीडिंग एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि नागरिक सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष का स्वागत्त कर सकें।
ट्रेफिक के तीनों थाना प्रभारियों ने टीम को दिया प्रशिक्षण
डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात कम्पू निरीक्षक केपीएस तोमर, थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड निरीक्षक धनंजय शर्मा एवं थाना प्रभारी गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम को ब्रेथ एनालाइजऱ के उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
थाना प्रभारी यातायात कम्पू निरीक्षक केपीएस तोमर ने उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की किस प्रकार ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच करनी है इसके संबंध में विस्तार से प्रेक्टिकल कर बताया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कोर्ट द्वारा न्यूनतम 10 हजार रूपए का जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









