साहित्यकार आशी प्रतिभा को मिला भारत रत्न अटल सम्मान

Dec 28 2025

ग्वालियर। प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने लखनऊ में आयोजित किए भारत रत्न अटल सम्मान समारोह में ग्वालियर की साहित्यकार आशी प्रतिभा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने काव्य पाठ किया व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अम्मार रिजवी, एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज सिद्दकी उपस्थित रहे।