स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक
Dec 28 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान द्वारा समर्पण हॉस्पिटल, में मैमोग्राफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मैमोग्राफी जांच करवाई और स्तन कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिलाओं को परामर्श भी दिया गया, जिससे बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल संचालक जीडी लड्डा एवं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। कैंसर हॉस्पिटल की ओर से डॉ. संजना, सिस्टर सुजाता, टेक्नीशियन पूजा तथा रेडिएशन नर्सिंग स्टाफ के रूप में उषा उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









