बंसल के निलंबन के बाद एफआईआर की तैयारी!
Dec 28 2025
ग्वालियर। दाल बाजार व्यापार समिति के पूर्व अध्यक्ष गोकुल बंसल की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। उनके ऊपर व्यापारियों के हिसाब के लिए तत्कालीन अध्यक्ष रहते आए 15 लाख रुपए के गबन के गंभीर आरोपों के चलते व्यापार समिति ने उन्हें सदस्यता से निलंबित कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि उनके खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक गत 25 दिसम्बर को सदावृत की बगिया कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से गोकुल के निलंबन का प्रस्ताव पास हुआ था। बाजार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व अध्यक्ष को गबन के आरोप में निलंबित किया गया है। अब दाल बाजार के व्यापारी गोकुल पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराने की तैयारी में है।
क्योंकि जब भी व्यापारी उनसे हिसाब या पैसा मांगने जाते थे तब वह उन्हें दुत्कार कर भगा देते थे। बैठक में यह बात दलाल प्रियंक अग्रवाल के मामा घनश्याम बंसल ने खुलकर कही। उन्होंने कहा कि वह स्वयं तत्कालीन सचिव मनीष बांदिल की दुकान पर गोकुल बंसल को 15 लाख रुपए का थैला देकर आए थे। इसपर मनीष बांदिल ने गोकुल का पक्ष रखने की कोशिश की तो वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने उन्हें झिडक़ दिया।
घनश्याम बंसल ने यह भी कहा कि वह अध्यक्ष दिलीप पंजवानी के साथ गोकुल की दुकान पर हिसाब मांगने गए थे तब गोकुल ने उन्हें भगा दिया लेकिन तब पंजवानी कुछ नहीं बोले।
दरअसल बात आठ वर्ष पहले प्रियंक अग्रवाल एक करोड़ रुपए से फैल हो गया था तब उसने व्यापारियों को कोल्ड की नकली पर्चियां पकड़ा दी थी। बाद में थाने तक मामला पहुंचने के बाद प्रियंक ने अपने मामा घनश्याम बंसल के माध्यम से दाल बाजार व्यापार समिति के तत्कालीन अध्यक्ष गोकुल बंसल को 15 लाख रूपए की रकम थमाई गईं थी, लेकिन सात वर्ष बीतने के बाद भी गोकुल द्वारा किसी भी व्यापारी की रकम नहीं चुकाई गई तो ठगे हुए व्यापारियों ने गोकुल के खिलाफ व्यापार समिति और चेंबर ऑफ कॉमर्स को आवेदन दिए।
इन आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए व्यापार समिति ने गोकुल बंसल को कई बार पत्र भेजकर रकम के विषय में जानकारी मांगी तो गोकुल ने भडक़कर छह पृष्ठीय जबाव देकर पूरे मामले से अनभिज्ञता जता दी। इतना ही नहीं 19 दिसंबर को आयोजित कार्यकारिणी बैठक में वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल अग्रवाल के जरिए यह प्रस्ताव रखना दिया कि वह हिसाब करने को तैयार हैं। तब उस दिन उनके खिलाफ कार्रवाई टल गई।
फिर 22 दिसंबर को आंखें दिखाते हुए अपने वकील से अध्यक्ष और सचिव को एक करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस दिलवा दिया। जिसपर समिति ने 25 दिसंबर को कार्यकारिणी बैठक बुलाई। जिसमें गोकुल के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव 28 पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में पास किया गया।
बैठक में कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने गोकुल द्वारा उनकी दुकान पर आकर हिसाब करने की बात और फिर बात से पलटने की पूरी जानकारी दी।खास बात यह रही कि गोकुल द्वारा बार बार पलटने और कानूनी दांव पेच खेलने के कारण बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग और समूची कार्यवाही की प्रोसिडिंग लिखी गई। व्यापारियों में चर्चा है कि अब एफआईआर की तैयारी के साथ चेम्बर और गेंदघर संकटमोचन हनुमान मंदिर की सदस्यता समाप्त कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। क्योंकि कि इस विषय पर गोकुल बंसल किसी भी मंदिर में अपनी साफगोई की कसम खाने को तैयार नहीं है। एक साधारण सभा की बैठक में इसी बात पर पीडि़त व्यापारी नवीन मिश्रा से उनकी हाथापाई हो गई थी।
दस प्रतिशत कमीशन दिया
कार्यकारिणी बैठक में न्याय समिति के सदस्य सुरेश खत्री ने यह कहकर सडक़ों चौंका दिया कि जब दाल कांड में एक व्यापारी घनश्याम को पकडऩे अकोला की पुलिस ग्वालियर आई थी तब उस विषय को व्यापार समिति ने 45 पैसे में निपटाया था जिसमें समिति के कर्ताधर्ताओं ने न सिर्फ दस प्रतिशत कमीशन खाया बल्कि कानूनी सलाह के नाम पर एक वकील को तीन लाख रुपए दिलवाए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









