मेले में आरटीओ छूट को लेकर कैट प्रतिनिधिमंडल आशीष अग्रवाल से मिला

Dec 28 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से उनके निवास पर भेंट की।
कैट के संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के साथ  विवेक जैन, डॉ. सौरभ खण्डेलवाल, अरुण गुप्ता, दिनेश बंसल, जयहिन्द सिंह परिहार, अनुराग जैन, विकास शिवहरे, रजत सिंहल, योगेश मित्तल ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से कहा कि मेला ग्वालियर की 120 साल पुरानी धरोहर है अत: मेले को संरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में अभी सबसे महत्वपूर्ण है कि मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर लगे और वाहनों पर 50 प्रतिशत आरटीओ छूट प्राप्त हो। कैट प्रतिनिधिमंडल ने आशीष अग्रवाल से मुख्यमंत्री से कैट का प्रतिनिधिमंडल मिलवाने के लिए आग्रह किया। आशीष अग्रवाल ने आश्वस्त किया है कि 5 जनवरी तक हम आपको समय दिला देंगे और मेला हम सबकी धरोहर है इसके लिए हम मिलकर काम करेंगे।