स्कूली वाहन चालक कर रहे बच्चों की जान से खिलवाड़
Dec 27 2025
भितरवार। नगर के कुछ अशासकीय विद्यालय के वाहन चालक बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वे कहीं भी बीच सडक़ पर वाहन रोककर वाहन से बच्चों को नीचे उतारते हैं। जिससे कभी भी स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
ऐसा ही ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला है। जिसमें एक प्रायवेट स्कूल की बस का चालक बच्चों बीच सडक़ पर बच्चों को बस से नीचे उतारता दिखा है। हालाकि कुछ देर तक बस चालक बच्चों को हाथ पकडक़र सडक़ पार कराते दिखा।
जानकारी के अनुसार नगर कई प्रायवेट स्कूल संचालकों की अनदेखी से स्कूल वाहनों के चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बस चालक कहीं भी वाहन खड़ा देते हैं।
शनिवार को एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एसआईटीएम स्कूल की बस के चालक ने बीच सडक़ पर बस रोककर बच्चे उतार दिए। जब चालक बस से बच्चे नीचे उतार रहा था तब कई चार पहिया और दो पहिया वाहन बस के पास से निकल रहे थे। जिसे देख लोगों ने दुर्घटना की आशंका व्यक्त की है।
हालाकि बस चालक ने कुछ देर तक बच्चों को हाथ पकडक़र सडक़ पार कराई। लेकिन अगर बच्चे का हाथ छूट जाए या कोई बच्चा इधर उधर हो जाए तो दुर्घटना हो सकती है। सोसल मीडिया पर उक्त स्कूल के बस का वीडियो शेयर होने पर कुछ लोगों ने पूछने पर बताया कि उक्त स्कूल की बस बीच सडक़ पर खराब हो गई थी जिससे इसी स्थिति बनी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









