स्वर्गाश्रम कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण की शुरुआत, कीचड़ की समस्या से मिलेगी राहत

Dec 27 2025

भितरवार। स्वर्गाश्रम कॉलोनी के रहवासियों की सडक़ निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। लंबे समय से कच्चे मार्ग पर कीचड़ की समस्या से जूझ रहे वाशिंदों को वार्ड पार्षद ने सडक़ निर्माण का आश्वासन दिया था। कई दिनों तक सडक़ न बनने पर पार्षद राधेश्याम जैन ने इस्तीफा की धमकी दी थी। उनकी चेतावनी के बाद स्वर्गाश्रम कॉलोनी में निकाय ने सीसी सडक़ का निर्माण शुरू करा दिया है। इस निर्माणाधीन सीसी सडक़ शनिवार को पार्षद ने पार्षद पतियों के साथ निरीक्षण किया।
वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद राधेश्याम जैन द्वारा दी गई इस्तीफा की धमकी के बाद नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव ने वार्ड की स्वर्गाश्रम कॉलोनी में सीसी सडक़ का निर्माण शुरू करा दिया है। जिसे देखने के लिए वार्ड पार्षद राधेश्याम जैन पार्षद पति धर्मेंद्र अग्रवाल,गजब सिंह रावत के साथ स्वर्गाश्रम कॉलोनी पहुंचे।
जहां उन्होंने ठेकेदार से सडक़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक चर्चा की इस अवसर दौरान पार्षद राधेश्याम जैन ने कहा कि इस सडक़ से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसों पुरानी परेशानी दूर होगी। कीचड़ और दलदल से छुटकारा मिलेगा।
इस अवसर पर एसके सिसोदिया, अवधेश पाठक, मक्खन लाल सेन, रविन्द्र तोमर, अवधेश तिवारी, नंदकिशोर बाथम, लक्ष्मण सिंह तोमर, भूपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।