कांग्रेस की असली ताकत मजबूत संगठन और प्रत्येक जमीनी कार्यकर्ता-संजना जाटव
Dec 27 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह-प्रभारी सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती संजना जाटव शनिवार को ग्वालियर पहुंचीं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की।
तदपश्चात कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी में श्रीमती संजना जाटव के मुख्य आतिथ्य, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन महाराज सिंह पटेल एवं आभार हेवरन सिंह कंसाना ने व्यक्त किया।
बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती संजना जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और जमीनी कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करना होगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एक-एक मतदाता हमारे लोकतंत्र की ताकत है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं रहना चाहिए। कंाग्रेसजन घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ें, गलत प्रविष्टियों को सुधरवाएं तथा युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करें।
बैठक में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन की आवाज बनी है और आगे भी बनेगी। राजनीति में संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है। जब हमारा कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी हम जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ पाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मप्र की सह प्रभारी श्रीमती संजना जाटव का यह दौरा हमारे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला है। आज की बैठकों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और सभी साथियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
बैठक में बालेंदू शुक्ला, लाखन सिंह यादव, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रवीण पाठक, धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव दीक्षित, दशरथ सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, हरिओम शर्मा, संजय सिंह राठौर, धर्मेन्द्र शर्मा, आरपी सिंह, रामपांडे, प्रभूदयाल जौहरे, मदन कुशवाह, महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तौमर, अशोक प्रेमी, अवधेश कौरव, मेहबूब खां चेनवाले, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती रेखा, श्रीमती राजकुमारी मंडेलिया, श्रीमती रानू शर्मा, श्रीमती नंदनी कुशवाह, श्रीमती प्रीती शर्मा, श्रीमती अनीता कुशवाह, श्रीमती नीतू जाटव, श्रीमती मुन्नी अगरैया, नाजिम खान, राजेश भदोरिया, गोरव तिवारी, सागर नाती, बबलू सोन, विनोद मांझी आदि सम्मलित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









