मदाखलत अमले ने अतिक्रमण हटाकर सामान किया जप्त

Dec 27 2025

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगाम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए शनिवार को शहर के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
 निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान एवं रवि कुमार कोरी के नेतृत्व मे दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार, नजऱबाग मार्केट, छापाखना एवं गाँधी मार्केट पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई इसके साथ ही उक्त मार्गो पर दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर कराया गया। उक्त कार्यवाही मे मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव, एवं दल दक्षिण विधानसभा उपस्थित रहा।