अवैध कॉलोनी पर की गई कार्रवाई, हटाया अवैध निर्माण

Dec 27 2025

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा बिना अनुमति एवं अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत शनिवार को वार्ड 55 में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाया गया।
भवन अधिकारी श्री पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 55 स्थित अवाडपुरा क्षेत्र में डॉ बेदी एवं बिन्नू प्रताप द्वारा ग्राम गुड्डी के सर्वे क्रमांक 281, 283 एवं 288 पर बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। 
निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर अवैध कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को नियम अनुसार हटाने की कार्रवाई की गई। कार्यवाही की गई। कार्यवाही में सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल, सौरभ शाक्य व मदाखलत अमला उपस्थित रहा।