ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री शाह के दौरे के चलते बनाई सडक़ दो दिन में ही उखडऩे लगी
Dec 27 2025
ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के लिए बनाई गई एक सडक़ उनके जाने के दो दिन बाद ही उखड़ गई है। इस सडक़ का निर्माण मात्र दो दिन में किया गया था, और अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
यह सडक़ सूर्य नमस्कार चौराहे से आकाशवाणी तक बनाई गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से ठीक दो दिन पहले इसका निर्माण किया गया था, क्योंकि यह उनके यात्रा मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी।
नगरीय प्रशासन ने आनन-फानन में सडक़ को तैयार किया और डिवाइडर का रंग-रोगन भी करवाया था। हालांकि अमित शाह के जाने के दो दिन के भीतर ही सडक़ कई स्थानों पर उखडऩे लगी है। घटिया सामग्री के उपयोग और जल्दबाजी में किए गए निर्माण से इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।
इस सडक़ के निर्माण से संबंधित कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है।
इसी तरह की स्थिति वार्ड 34 के कमल सिंह के बाग में भी देखने को मिली। यहां भी केवल उतने ही हिस्से में सडक़ का निर्माण किया गया, जहां से केंद्रीय गृहमंत्री को गुजरना था। क्षेत्र की अन्य सडक़ें आज भी खराब हालत में हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पर जाना था। इसी कारण नगर निगम ने वर्षों से टूटी पड़ी सडक़ के केवल उन्हीं हिस्सों की मरम्मत करवाई, जहां से मंत्री का काफिला गुजरना था।
अटल जी के पैतृक निवास से कुछ ही दूरी पर अन्य सडक़ें आज भी जर्जर स्थिति में हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने ठेकेदार से अन्य सडक़ों के निर्माण के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि उन सडक़ों का निर्माण कोई और एजेंसी करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









