16वां पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसम्बर को
Dec 27 2025
ग्वालियर। 16वां पजांबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसम्बर रविवार को प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक सहयोग गार्डन रमटापुरा तानसेन रोड पर आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन कल प्रात: 9 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी संस्था के संरक्षक कुलवीर भारद्वाज एवं परिचय सम्मेलन की मुख्य संयोजक श्रीमती प्रमिला मारवाह एवं अन्य सदस्यों ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया पंजाबी समाज परिषद समिति के पजांबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त मनोज खत्री करेंगे।
परिचय सम्मेलन में विभिन्न शहरों के पंजाबी समाज के युवक युवतियों के बायोडेटा सबके सामने अवलोकनार्थ उपलब्ध करायेंगे। परिचय सम्मेलन में समाज द्वारा एक पंडित भी उपलब्ध रहेगा जो मौके पर दोनों पक्षों की जन्म पत्रिका का मिलान भी करेंगें। परिचय सम्मेलन की तैयारियां परिचय सम्मेलन की मुख्य संयोजिका श्रीमती प्रमिला मारवाह व अशोक मारवाह और उनकी टीम द्वारा विगत 3 माह से की जा रही थी।
पत्रकार वार्ता में कुलवीर भारद्वाज, गोपाल सूरी, नरेन्द्र वेदी, आत्मप्रकाश मोंगिया, कुलभूषण गंभीर, अनिल मल्होत्रा, आलोक चिचरा, सुनील चिचरा, सुनील वाधवा, परमजीत सिंह, राजीव पोपली, प्रीति अरोरा, रीता मल्होत्रा, सिम्मी कुकरेजा, सपना वाधवा, संध्या चिचरा, राधा ठकराल, लक्ष्मी जुनेजा, रीना गन्डोत्रा, अनिता कपूर, मोनिका अरोरा, सुनीता वर्मा, सुनीता शर्मा, ललिता बेरी, छाया खुराना उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









