एमआईटीएस में आई ट्रिपल ई की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
Dec 27 2025
ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) डीम्ड यूनिवर्सिटी में आई ट्रिपल ई की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आई-कनेक्ट 2025 का शुभारंभ हुआ। यह कॉन्फ्रेंस इलेक्ट्रिकल, कम्युनिकेशन एवं कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी में हो रहे नवीन अनुसंधान और नवाचारों पर केंद्रित है। आयोजन एनआईटी उत्तराखंड के सहयोग से तथा आई ट्रिपल ई मध्यप्रदेश सेक्शन के तकनीकी संरक्षण में किया जा रहा है।
कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर प्रो. केके अग्रवाल एवं एबीवी ट्रिपलआईटीएम ग्वालियर के निदेशक डॉ. एसएन सिंह, आई ट्रिपल ई यूएसए के वाइस प्रेसिडेंट दीपक माथुर, आई ट्रिपल ई इंडिया काउंसिल की चेयर डॉ. प्रेरणा गौर सहित देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद उपस्थित रहे।
अतिथियों ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप और उद्योग केंद्रित शोध के लिए प्रेरित किया। कॉन्फ्रेंस की आयोजन चेयर डॉ. मंजरी पंडित ने बताया कि देश-विदेश से प्राप्त 860 से अधिक शोध पत्रों में से कठोर समीक्षा के बाद 110 शोध पत्रों का चयन किया गया है। कॉन्फ्रेंस में तकनीकी सत्रों एवं मुख्य वक्ता सत्रों के माध्यम से शोधकर्ताओं को वैश्विक मंच प्रदान किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









