नाराज रहवासियों ने नपं उपाध्यक्ष मन्नू यादव के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
Dec 26 2025
भितरवार। रेत के अवैध ओवरलोड वाहनों से नगर का पुराना बाजार कांप उठा है। फर्राटा भरकर तेज दौड़ रहे इन रेत के वाहनों से बाजार की सकरी गलियां दहल उठीं हैं। हर रोज ओवरलोड रेत भरकर निकल रहे ट्रैक्टर ट्रालियों से गलियों की सडक़ें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं पुरानी बस्ती में इन वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में रहवासियों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उपयुक्त कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को नगर के पुराना बाजार वार्ड 11,12,13 और 14 के रहवासी नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम न मिलने पर सभी लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। और तहसीलदार धीरज परिहार को एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पार्वती नदी पुल रेस्ट हाउस के पास से खेड़ापति माता मंदिर वाले रोड से होते हुए रेत से भरे अवैध और ओवरलोड वाहन तेज स्पीड में नगर के वार्ड 11,12,13,14 की गलियों में से होते हुए नया बस स्टैंड एवं करहिया रोड़ के लिए निकलते हैं। जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। तथा उक्त वार्डों की पुरानी घनी बस्ती एवं संकीर्ण रास्ता होने से मकानों को क्षति पहुंच रही है।
वहीं उन्होंने ज्ञापन में इन ओवरलोड वाहनों से भविष्य में गंभीर दुर्घटना की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि इन गलियों में छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। इसलिए ऐसे वाहनों पर रोक लगाई जाए। वहीं ज्ञापन उल्लेख किया कि ओवरलोड वाहन निकलने से गली की सडक़ें,नालियां एवं क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने सौंपे गए ज्ञापन में रेस्ट हाउस और खेड़ापति माता मंदिर पर बेरीकेट्स लगाने की मांग की है।
ज्ञापन देते सुनील यादव, शिक्षक सोनू यादव, संदीप उपाध्याय, श्रीकृष्ण यादव, पुरुषोत्तम उपाध्याय, गिरधारी लाल अग्रवाल, महेंद्र यादव, नितेश यादव आदि उपस्थित थे।
एसडीएम ने तत्काल लिखा एसडीओपी को पत्र
नगर के पुराना बाजार की गलियों में दौड़ रहे अवैध रेत के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सौंपे ज्ञापन पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई की है। नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव के ज्ञापन पर एसडीएम राजीव समाधिया ने एसडीओपी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है। कि नगर की गलियों में अवैध रेत भरकर निकल रहे ओवर लोड वाहनों के खिलाफ तत्काल उपयुक्त कार्रवाई करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









