खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर भितरवार को गौरवान्वित किया-अग्रवाल
Dec 26 2025
भितरवार। ग्वालियर लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भितरवार का शानदार प्रदर्शन रहा खिलाडिय़ों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से भितरवार को गौरवान्वित किया है। यह बात नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कही।
सांसद खेल महोत्सव में बालिका वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल जीतकर ट्राफी अपने नाम की। साथ ही भितरवार क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ग्वालियर को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर खिताब जीता है।
शुक्रवार को अपने निवास पर विजेता क्रिकेट टीम का नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
ग्वालियर सांसद खेल महोत्सव में कप जीतकर भितरवार के होनहार खिलाडिय़ों ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने वॉलीबॉल टीम और क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। और भविष्य में इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर गज़ब सिंह रावत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









