संगीत विश्वविद्यालय के डांस विभाग में तोडफ़ोड़, स्टूडेंट्स डरे
Dec 26 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के इकलौते राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के डांस विभाग मे घुसकर तोडफ़ोड़ करने और कुछ छात्राओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। खास बात ये है कि इस मामले मे विश्वविद्यालय प्रबंधन ही अलग-अलग राग अलाप रहा है। डांस विभाग घटना की पुष्टि कर रहा है जबकि विवि के रजिस्ट्रार इस घटना को मामूली बात बताकर नजर अंदाज कर रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने भी विश्वविद्यालय पहुंचकर अफसरों से बात की। इस घटना से स्टूडेंट दहशत में हैं।
घटना राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कत्थक विभाग मे हुई। कुछ छात्राएं डांस प्रैक्टिस कर रही थीं, तभी वहां कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि उस समय मौजूद कुछ छात्राओं से भी बदतमीजी की गई। तोडफ़ोड़ मे टूटे कांच से भी वे घायल हुईं, लेकिन उन्हें चुप करा दिया गया।
हालांकि कत्थक डांस विभाग के प्रमुख अजित कश्यप ने बताया कि जब बच्चे पहुंचे तो दोनों क्लास के कांच टूटे और सामान बिखरा मिला। कश्यप का कहना है कि बाहर से तो कोई आ नहीं सकता, इसलिए इसके पीछे विवि के लोग ही हो सकते हैं। हमने कुलगुरु और रजिस्ट्रार को बता दिया है, वे जांच करा रहे हैं।
उधर विवि के रजिस्ट्रार अरुण चौहान इसे मामूली घटना बताते हुए इसे बेवजह तूल देने की बात कह रहे है। उनका कहना है कि एसी छोटी बातों को तूल देने से विवि की छवि भी खराब होती है। ऐसा करना ठीक नहीं है। उनका कहना है कांच कैसे टूटे इसकी जांच करवा रहे है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









