किराना दुकान पर सामान लेने आए युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली
Dec 26 2025
ग्वालियर। गत रात को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पीतांबरा कॉलोनी की है। युवक जब पास की एक किराना दुकान से सामान लेने पहुंचा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गन शॉट इंजरी होने के कारण जेएएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे और उसी दौरान चली गोली युवक को लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हजीरा थाना क्षेत्र के पीतांबरा कॉलोनी निवासी अजीत शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा छात्र है। गत रात वह घर से पास की इलू किराना दुकान पर सामान लेने गया था। उसने दुकानदार को पर्ची थमाई और वहीं खड़ा होकर सामान निकलने का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके हाथ से खून बहने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ब्लड ज्यादा निकलने के कारण उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
घायल अजीत ने पुलिस को बताया कि जिस स्थान पर उसे गोली लगी, वहां पास में लोधी कोचिंग के सामने कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। गोली लगने के बाद कुछ युवक मौके से भागते हुए दिखाई दिए, जिससे आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने फायर किया होगा।
इस संबंध में एएसपी विदिता डागर ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









