आइ ट्रिपल ई की अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस शुक्रवार से

Dec 25 2025

ग्वालियर।आइट्रिपलई की अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलाजी (आइ कनेक्ट) का आयोजन माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान सम विश्वविद्यालय में शुक्रवार से एनआइटी उत्तराखंड एवं आइ ट्रिपल ई मध्य प्रदेश सेक्शन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस संगोष्ठी में विभिन्न संस्थाओं के छात्र एवं शोधकर्ता अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मुख्य वक्ता वर्तमान विकसित तकनीकों पर विचार रखेंगे। कान्फ्रेंस में लगभग 100 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। आर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन एमआइटीएस की प्रो-वीसी प्रो. मंजरी पंडित रहेंगी।