जहर खुरानी क़ी रोकथाम के लिए फ़ूड सैंपल्स क़ी रिपोर्ट तत्काल आये-सुनील श्रीवास्तव

Dec 25 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सुनील श्रीवास्तव,विवेक शर्मा, आशीष त्रिवेदी, रेवती रमण मिश्रा, अरविन्द भदौरिया, एमएस राठौर, श्रीमति पूजा तोमर, सतीश धाकड़, सौरभ जैन, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से सुनील श्रीवास्तव द्वारा बढ़ते हुए मिलावट के केसों क़ी रोकथाम के लिए सभी प्रशासनिक अखिकारियों को बताया गया कि खाद्य पदार्थों से सम्बंधित समस्याएं ना बढ़ें इसके लिए सैंपलिंग क़ी तत्काल रिपोर्ट बनाई जावे और सम्बंधित संस्थान को तुरंत सील किया जावे। तभी इन मिलावटखोरों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। क्योंकि वर्तमान में देखने में आया है कि खाद्य विभाग क़ी छापामार कार्यवाही तो धड़ल्ले से हो रही है लेकिन जो सैंपलिंग क़ी जा रही है उसकी रिपोर्ट कई महीनों तक नहीं आती या फिर आने नहीं दी जाती और इस बीच मिलावटखोर परमानन्द क़ी अनूभूति करता है और धड़ल्ले से मिलावटी खाद्य पदार्थ मार्केट में सप्लाई करता रहता है।
 कार्यक्रम क्षेत्र में नापतोल विभाग के स्टॉल भी लगे हुए थे जिसमें किस प्रकार से नापतोल यंत्रों से संस्थाओं क़ी जांच की जाती है एवं अब आधुनिक रूप में लोहे के आत्मघाती सिलेंडरों की जगह प्लास्टिक के सिलेंडर भी सप्लाई किए जाएंगे इसकी भी जानकारी वहां पर लगी प्रदर्शनी में दी गई।