कांग्रेसियों ने सचिन तेंदुलकर मार्ग के गड्ढे भरकर किया विरोध-प्रदर्शन
Dec 25 2025
ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले जिला कांग्रेस ने जर्जर सडक़ों को लेकर सचिन तेंदुलकर मार्ग पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला बनाने के साथ प्रतीकात्मक रूप से फाबड़े तस्सल लेकर मलबे से गड्ढे भी भरे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ड्रामा बताते हुए कहा कि वे पहले कांग्रेस शासनकाल की सडक़ों की हालत को याद कर लें।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि नगर की सडक़ें आज ऐसी हो गई हैं कि हर कदम पर मौत का गड्ढा नजर आता है। भाजपा सरकार ने वादों के पुल तो बनाए, लेकिन सडक़ों को गड्ढों का समंदर बना दिया।
प्रदर्शन में दशरथ सिंह गुर्जर, संजय सिंह राठौर, डा. राम पांडे, वीर सिंह तोमर, संजीव दीक्षित, उदल सिंह यादव, मंगल यादव, चतुर्भुज धनोलिया, हेवरन सिंह कंसाना, सीमा समाधिया, योगेन्द्र सिंह नौनेरा, रामनरेश परमार, रमेश सिंह राजपूत, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, वीना भारद्वाज, राजीव शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









