छात्रा ने प्रेमी को गहने देने के लिए रची लूट की कहानी, लूटे गए गहने किए बरामद
Dec 25 2025
ग्वालियर। एक दिन पहले हाई अलर्ट के दौरान इंजीनियरिंग छात्रा से गहने लूट की जो कहानी सामने आई थी, वह फर्जी निकली। पुलिस जांच में पता चला कि इस फर्जी लूटकांड की साजिश खुद छात्रा ने अपने प्रेमी के लिए रची थी। छात्रा ने गहने अपने प्रेमी को देने के बाद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट की झूठी कहानी बनाई थी।
जब पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो छात्रा के बताए अनुसार कोई बाइक या तीन नकाबपोश बदमाश नजर नहीं आए। उल्टा, कैमरों में छात्रा अकेले अपनी एक्टिवा से आते-जाते दिखाई दी। इसके अलावा छात्रा बार-बार बयान बदल रही थी, जिससे पुलिस को शक हुआ।
जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि छात्रा पहले भी अपने प्रेमी को घर से चोरी कर करीब तीन लाख रुपए दे चुकी है। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को निगरानी में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी को पकडक़र थाने लाया, जहां से लूट की बताई गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।
सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया कि फालका बाजार निवासी 21 वर्षीय युवती आईपीएस कॉलेज की इंजीनियरिंग छात्रा है। छात्रा ने गत शाम पुलिस को सूचना दी थी कि कॉलेज से घर लौटते समय कैंसर पहाडिय़ा स्थित कैंसर हिल्स कैफे के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और धमकाकर गले की चेन, कान के टॉप्स और अंगूठी लूट ली।
पुलिस पूछताछ में छात्रा बार-बार बयान बदलने लगी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कहीं भी बाइक सवार नकाबपोश बदमाश नहीं दिखे। फुटेज में छात्रा अकेले एक्टिवा से जाती नजर आई। इसी आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो फर्जी लूटकांड का खुलासा हो गया।
पूछताछ में सामने आया कि छात्रा का प्रेमी ऋषभ परमार है, जिसके कहने पर उसने यह साजिश रची। छात्रा ने सोने की चेन प्रेमी को दे दी थी, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर सोने की चेन बरामद कर ली है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने एएसपी अनु बेनीवाल को थाना कंपू की पुलिस टीम से उक्त लूट का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौपी। थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस की टीम जुट गई लूट का पटाक्षेप करने।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









