आज तुलसी पूजन में शामिल होंगे विश्व सत्य सनातन संघ के पदाधिकारीगण

Dec 24 2025

ग्वालियर। प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने बताया कि आज 25 दिसंबर को प्रेस क्लब फूलबाग पर आयोजित तुलसी पूजन कार्यक्रम में अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के पदाधिकारीगण शामिल होकर सनातनी परम्परा को निभाएंगे। शास्त्र में त्रय ताप हरण तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है। उसका आध्यात्मिक महत्व के अलावा औषधि रूप में भी जन साधारण के लिए अमृत तुल्य है। अत: सनातन प्रेमियों द्वारा क्रिसमिस के एवज में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम मना कर संत आशाराम बापू ने विश्व भर में घर-घर तुलसी पूजन को अभियान के रूप चलाया है। जिसमें हम सनातन संघ पदाधिकारी गण प्राणप्रण से जुटे हुए है और पूर्णत: समर्थन करते हैं।
ग्वालियर जिला इकाई की श्रीमती कल्पना शर्मा, उर्मिला सोनी, ने जन साधारण से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु जन शामिल होकर तुलसी पूजन कार्यक्रम सफल बनाएं।