बेटियां दोनों घरों की जिम्मेदारी निभाती हैं:–डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Dec 24 2025

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की अर्चना गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा नाका चांदवानी में आयोजित मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में 41 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष बंटी बघेल विद्यालय प्राचार्य एसएल राजोरिया एवं श्रीमती रेखा शर्मा थी। संचालन देवेंद्र शर्मा एवं आभार अर्चना गोयल ने व्यक्त किया।इस अवसर पर बंटी बघेल ने कहा कि छात्राओं के सम्मान का जो बीड़ा संस्था ने उठाया है वह बाकई तारीफ के काविल है। हम संस्था के इस कार्य की सराहना करते है। संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि बेटियां अगर शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ी होती है तो वह दोनों घरों की जिम्मेदारी बखूबी निभाती है। हमें बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदानी करनी चाहिए। तत्पश्चात अतिथियों ने मेडल पहनाकर छात्राओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा शर्मा, अर्चना गोयल, रीमा गर्ग, सीमा गुप्ता, मोहनी प्रजापति, आरती प्रजापति, कृष्णा साहू, पिंकी पंडोरिया, रचना श्रीवास सपना साहू, निशा प्रजापति, नंदनी प्रजापति, प्राची रजक, भूमि कुशवाह, करिश्मा कुशवाह एव शीतल राणा उपस्थित रही।