सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
Dec 24 2025
ग्वालियर। स्कूल जा रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को घुमाने के बहाने आरोपी ने ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के निजी स्कूल के पास 7 नवंबर 2025 की है।
वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा और बदनाम कर देगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शोषण और धमकी से परेशान पीडि़ता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया है।
उटीला में रहने वाली यह छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती है। वह एक निजी स्कूल की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर उटीला निवासी अरविंद सेंथिया से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद उनकी बातचीत शुरू हुई और कुछ दिनों में यह मिलने की ओर बढ़ गई।
7 नवंबर 2025 को जब छात्रा स्कूल जा रही थी, तब रास्ते में आरोपी अरविंद उसे मिल गया। उसने स्कूल बंक कर घुमाने का ऑफर दिया और छात्रा को एक खाली मकान में ले गया। वहां उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकाया कि उसे बदनाम कर देगा।
वारदात के बाद आरोपी ने धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया और शारीरिक शोषण जारी रखा। पीडि़ता ने इस शोषण और धमकी से परेशान होकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









