केंद्रीय गृह मंत्री शाह के दौरे को लेकर रिहर्सल हुई, पुलिस देख रही अपने प्वाइंट
Dec 23 2025
ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। गृहमंत्री 24 दिसम्बर की रात ग्वालियर में होंगे और उससे पहले पुलिस हर उस एंगल को परख लेना चाहती है जहां से उनका काफिला गुजरेगा। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड तथा ऊषा किरण पैलेस को पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद पुलिस का काफिला उन स्थानों से गुजरा जहां से गृह मंत्री निकलेंगे।
शिंदे की छावनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पर गृह मंत्री अमित शाह का जाना लगभग तय है, इसलिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां वहां भी शुरु कर दी हैं।
रिहर्सल के मद्देनजर पुलिस अफसर व जवान सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड पहुंचना शुरु हो गए थे। वहां वरिष्ठ अफसरों ने टिप्स दिए कि ड्यूटी से पहले ही अपने प्वाइंट जाकर देख आएं। ड्यूटी के दौरान कोई मोबाइल नहीं चलाएगा तथा पूरा ध्यान उस स्थान पर रहेगा जहां से गृह मंत्री निकलेंगे। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत उसे पकड़ लिया जाए तथा पूरी तसल्ली करने के बाद छोड़ा जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









