श्री वैश्य गरिमा की बैठक सम्पन्न

Dec 23 2025

ग्वालियर। समाज सेवी संस्था श्री वैश्य गरिमा मंच की एक बैठक कैंसर हॉस्पिटल पर मां अन्नपूर्ण भोजन सेवा समिति की कैंटीन में मंगलवार को रखीं गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने वीडियोकाल के माध्यम से बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में मुख्य विषय अगले वर्ष प्रथम या द्वितीय महा में एक राष्ट्रीय बैठक रखी जानी है, इसके लिए स्थान और अन्य सुझावों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में श्री वैश्य गरिमा मंच रजिस्टर्ड के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव और विचार दिए। अनूप अग्रवाल ने कहा कि बैठक श्याम खाटू या अयोध्या में रखीं जाए वहीं रवि गर्ग ने कहा कि दिल्ली या ऐसी जगह रखी जाए जहां सभी सुगमता से पहुंच सके, वहीं दिनेश चंद्र बंसल ने मथुरा वृंदावन के लिए कहा इसी प्रकार अन्य सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिए और सभी ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और राजनैतिक स्तर पर वैश्य समाज को नेतृत्व मिले और वैश्य समाज में किसी को भी पूरे देश में किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत हो तो सहयोग कर सके।
समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, व्यावसायिक कौशल, एकता, उपजातियों में विलय, और राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी पर ध्यान देना ज़रूरी है। संपन्न लोगों द्वारा जरूरतमंदों की मदद, युवाओं और महिलाओं को जोडऩा, नैतिक मूल्यों का पालन और सभी को साथ लेकर चलने से समाज सशक्त और संगठित करना है।
बैठक में मप्र प्रभारी अशोक गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनूप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, तुलसीदास वैश्य, रामनाथ अग्रवाल, दिनेशचंद्र बंसल, सौरभ बंसल, रवि गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, आनंद मोहन अग्रवाल, बबीता गोयल, नंद किशोर अग्रवाल, डॉ प्रवीण गर्ग, गोपालदास जैन, विनोद सिंघल, अरुण बंसल, कन्हैयालाल सिंघल, डॉ कमल किशोर गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे। अंत में गोपाल दास जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।