तेज रफ्तार कार से कई लोगों की बची जान, कार चालक को पिस्टल सहित पकड़ा
Dec 23 2025
ग्वालियर। नशे में धुत होकर एक बदमाश कार चला रहा था। उसने कार लहराई तो कई लोग टक्कर लगने से बाल-बाल बचे। पब्लिक के काफी रोकने के बाद भी जब नहीं रुका तो पुलिस को खबर दी। पुलिस तुरंत ही अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर उस कार को रोक लिया।
कार एक बदमाश ड्राइव कर रहा था। पुलिस की नजर उसकी कमर पर गई तो वह पिस्टल लगाए हुए था। पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसकी कार को जब्त कर उस पर मामला दर्ज किया गया। कार से संजय नगर निवासी अभिषेक भदौरिया पुत्र छोटे भदौरिया को 32 बोर की पिस्टल के साथ पकड़ा है।
टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि खबर मिली कि एक कार लहराते हुए तेज रफ्तार में जा रही है, जिससे कई लोग टक्कर लगने से बच गए। खबर मिलते ही एसआई संतोष भदौरिया मौके पर पहुंचे और उस लग्जरी कार को रोक लिया।
दरवाजा खोला तो नशे में धुत अभिषेक मिला। पुलिस ने तुरंत ही पिस्टल को अपने कब्जे मे लिया। फिर उसे कार सहित थाने लेकर आए। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है।
पुलिस ने जब इसकी कुंडली खंगाली तो पता चला कि अभिषेक पहले चाय का टपरा चलाया करता था। अपराध मे धीरे-धीरे लिप्त होता गया और पुलिस इस पर शिकंजा कसती गई। इससे पहले इस पर करीब 5 मामले दर्ज हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









