प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारी,चार महीने पहले हुई थी दोस्ती
Dec 23 2025
ग्वालियर। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से प्रेमिका घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ पकड़ लिया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। जिसमें उसकी प्रेमिका बाधा बन रही थी। घायल महिला की आरोपी से दोस्ती चार महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला के पति का छह महीने पहले ही निधन हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी मोनू जोशी ने अवैध हथियार से गोली मारी। परिजन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मोनू जोशी को अवैध हथियार के साथ पकड़ कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोनू और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की शादी कहीं और तय होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर मोनू महिला के घर बात करने पहुंचा था, लेकिन बात नहीं बनी और गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला के अनुसार, पहली गोली खाली चली गई थी, जबकि दूसरी गोली उसके कंधे में लगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









