अब सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे स्कूल
Dec 22 2025
तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि अब सभी प्राइवेट-सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे, जबकि लोगों की मांग है कि ठंड के चलते स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर देना चाहिए। यदि इसी तरह ठंड बढ़ती रही तो एक-दो दिन में स्कूलों में छुट्टी घोषित हो सकती है।
घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वंदे भारत, गतिमान, राजधानी और शताब्दी सहित 15 ट्रेनें 1 से 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जो ट्रेन रविवार रात को ग्वालियर आनी थी वह सोमवार सुबह आई हैं। सोमवार सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर तक ग्वालियर स्टेशन पहुंची हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान होकर 60 से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कराए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









